बकरी बेचने के विवाद में बेटे के धक्के से पिता की मौत, गिरफ्तार
गुमला, जून 20 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कुटुमा असुरटोली गांव में बकरी बेचने को लेकर हुए विवाद में पुत्र के धक्के से उसके पिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिरसु असुर ने घर की एक बकरी बेच दी थी। इसी बात को लेकर उसका पुत्र कार्तिक असुर नाराज था। शनिवार को दोनों के बीच इस मुद्दे पर कहासुनी शुरू हुई। जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान कार्तिक असुर के धक्के से बिरसु असुर खेत की मेड़ से करीब पांच फीट नीचे गिर गए। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कुरुमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी पुत्र कार्तिक असुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.