वाराणसी, अप्रैल 5 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर गांव में बकरी बांधने को लेकर सास-बहू का विवाद थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। गामा देवी और बहू गुड्डी देवी के बीच चार अप्रैल की सुबह बकरी बांधने को लेकर विवाद हो रहा था। बहू के मायके पक्ष से छेदीलाल सोनकर, उसका पुत्र कल्लू और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए गामा देवी के साथ मारपीट की। उनके सिर, कमर, गर्दन और पेट में चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की। दूसरे पक्ष से छेदीलाल सोनकर ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी गुड्डी देवी को उसके देवर सूरज सोनकर ने पहले ही मारपीट कर घायल कर दिया था। जब वह अपने परिवार के साथ बेटी के घर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-...