बरेली, मई 25 -- फतेहगंज पश्चिमी। टिटौली की महिला ने बकरी बांधने को लेकर गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टिटौली निवासी फरजाना पत्नी सज्जाद हुसैन की जमीन पर 21 मई को गांव की मुनीशा पत्नी मेहंदी हसन ने बकरी बांध दी थी। विरोध करने पर कल्लू उर्फ मेहंदी हसन, अब्दुल सईद, मुनीशा, इरफान, समशुल और हसनैन ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट की। जिससे फरजाना चोटिल हो गईं, जिससे उसे चोटें आईं। थाने में शिकायत करने पर आरोपियों ने दोबारा घर में घुसकर मारपीट की। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...