सोनभद्र, अप्रैल 28 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौधी रेलवे गेट के पास मंगलवार को सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों में चालक सहित मनबसा निवासी प्रीति, दो अन्य महिला सवारियां तथा दो यात्री शामिल हैं। प्रीति को गंभीर चोट लगने पर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा: 50 यात्री घायल, 39 घायल कूरेभार सीएचसी पहुंचे ,16 मेडिकल कॉलेज रेफर, एक बच्ची गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.