मथुरा, अप्रैल 13 -- थाना राया अंतर्गत गांव बिरहना के समीप बकरी फार्म से शनिवार रात चोरों ने करीब 50 बकरे-बकरियां और 20 हजार का सामान चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। राया-हाथरस रोड पर पीके कालेज के समीप गांव बिरहना, राया में बकरी फार्म है। इसमें करीब 80 बकरी-बकरियां रहती हैं। पीड़ित बकरी फार्म संचालक सुरेंद्र सिंह उर्फ सुरेश कुमार ने बताया शनिवार देर रात चोर फार्म हाउस के गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गये। वहां से चोर रात में 50 बकरे और बकरियों को चोरी के साथ ही फार्म के कमरों का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये का सामान भी चुरा ले गये। रविवार सुबह इसकी जानकारी होने पर उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 नंबर पर दी। सूचना प...