रांची, जून 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रूडसेट संस्थान सिल्ली में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ और 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया‌। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुरेश कुमार महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक शामिल हुए।

बकरी पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अनगड़ा, सोनाहातु, राहे एवं तमाड़ प्रखंड से आए कुल 30 बकरी पालन के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और स्वरोजगार बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का उपयोग कर अपना उद्यम स्थापित करने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की।

फास्ट फूड स...