मुंगेर, सितम्बर 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनधि। सफियाबाद संयुक्त कृषि भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा मुंगेर की ओर चल रहे जिला स्तरीय पांच दिवसीय व्यवसायिक बकरी पालन प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डा. राजकुमार ने कहा कि बकरी पालन कर किसान कम पूंजी में अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बकरी पालन पर हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि अच्छे नस्ल की बकरी का पालन किया जाए। बकरी पालन कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। परंपरागत तरीके से बकरी पालन करने वाले न तो संतुलित चारा-दाना ही जुटा पाते हैं। प्रजनन और रोगों की रोक थाम की व्यवस्था भी न के बराबर होती है। इसलिए बकरी पालकों के लिए बकरियों के नस्ल का चुनाव अच्छे तरीके से करनी चाहिए। डीएओ सुष्मिता ने कहा कि भारत में जमुनापारी, बीटल, बरबेरी, कच्छी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.