भागलपुर, अप्रैल 9 -- बिहपुर स्थित वेटनरी अस्पताल का क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कुंदन मिश्र ने बुधवार को निरीक्षण किया। उनके साथ जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली तथा अनुमंडलीय पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमीन अंसारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल भवन की स्थिति, पंजी संधारण, दवाओं की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। इस क्रम में चलंत चिकित्सा वैन की उपयोगिता, पशु चिकित्सा सेवाओं की स्थिति तथा एमएमडी राउंड सिक्स के तहत टीकाकरण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अस्पताल के भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद टीम जयरामपुर गांव पहुंची, जहां बकरी पालन फार्म के लिए चयनित लाभुक संतोष कुमार राय के प्रस्तावित स्थल का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.