बकरी पालन प्रशिक्षण में 35 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पूर्णिया पूर्व में बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसबीआई पूर्णिया के मुख्य प्रबंधक (अनुपालन) दीपक कुमार सिन्हा, पशुपालन विभाग के सहायक कुक्कुट पदाधिकारी शशिकांत सिंह एवं आरसेटी निदेशक अमर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में कुल 35 अभ्यर्थी शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंक की विभिन्न वित्तीय सेवाओं, ऋण सुविधाओं एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से युवा आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.