जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), जामताड़ा में चल रहे 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक अवनीश कुमार और संस्थान के निदेशक एएन सिन्हा मौजूद रहे। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर मुख्य प्रबंधक अवनीश कुमार ने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्वरोजगार का बेहतर माध्यम है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवा बकरी पालन को व्यवस्थित तरीके से अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग स्वरोजगार के लिए करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद संस्थान के निदेशक एएन...