बकरी पालन को टिकाऊ उद्यम जैसा विकसित करने पर जोर
रांची, अगस्त 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। खेतीबारी के साथ आय में वृद्धि के लिए बकरी पालन का प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को मंगलवार को फलदार पेड़ के पौधे व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों से बकरी पालन को लाभकारी व टिकाऊ उद्यम की तरह विकसित करने का आह्वान किया गया। स्वामी भक्तिशानंद ने कहा कि उचित पोषण, स्वच्छ आवास, समय पर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन से बकरी पालन की उत्पादकता और लाभप्रदता को काफी बढ़ाया जा सकता है। मोरहाबादी में रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र व सेल की ओर से बीस महिलाओं को पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया गया था। प्रतिभागियों को व्यावहारिक व वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन के संबंध में बताया गया। बताया गया कि उन्नत नस्लों का चयन के साथ वैज्ञानिक आवास, चारा, प्रजनन वित्तीय एवं उद्यमिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.