बदायूं, मार्च 14 -- बदायूं, संवाददाता। बकरी पालन के लिए पशु उपलब्ध कराने के नाम पर चार लाख रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुदकमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक से भुगतान होने के बाद भी बकरियां उपलब्ध नहीं कराई गईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आमगांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह पुत्र उग्रसेन सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले एनएलएम योजना के तहत बकरी पालन के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इंद्राचौक शाखा से लगभग 20 लाख रुपये का ऋण लिया था। योजना के नियमों के अनुसार बैंक नकद भुगतान नहीं करता था, इसलिए उन्होंने बकरियां खरीदने के लिए ई-मेल के माध्यम से राजस्थान...