बकरी पालन करें, मिलेगा 90 फीसदी अनुदान
देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। आमदनी बढ़ाने को बकरी पालन करने पर 90 फीसदी अनुदान मिलेगा। जिले में 10 बकरी इकाइयों की स्थापना की जायेगी। एक इकाई की स्थापना पर 60 हजार रूपया खर्च होगा। लाभार्थी महज 6 हजार रूपया लगायेंगे, जबकि उन्हे अनुदान 54 हजार रूपये का मिलेगा। बकरी पालन करने को 28 मई तक आवेदन करना होगा।
योजना का विवरण चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या-15 के अंतर्गत बकरी पालन योजना संचालित की जा रही है। इसमें जनपद में 10 इकाइयों की स्थापना किया जायेगा। योजना में राज्यांश 90 प्रतिशत तथा लाभार्थी अंश महज 10 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। योजना का उद्देश्य सीमांत कृषकों, भूमिहीन मजदूरों, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं की आय में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा कुपोषण से बचाव हेतु बकरी पालन को बढ़ावा देना है। योजना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.