बहराइच, मार्च 5 -- बहराइच, संवाददाता । कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के की कतर्निया रेंज के सदर बीट के कुड़कुड़ी कुआं गांव में सोमवार रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। बकरी की मौत हो गई। बकरी को छुड़ाने के प्रयास में तेंदुए से भिड़ी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बचने को उसने खुद संघर्ष किया। सुजौली थाने के कतर्निया रेंज जंगल की सदर बीट से सटे कुड़कुड़ी कुंआ गांव निवासी निषाद (47) पत्नी ध्रुव कुमार निषाद के घर में सोमवार रात लगभग 1 बजे सभी सोए थे। इसी दौरान टटिया फाड़ कर घुसे तेंदुए ने बकरी को दबोच लिया। बकरी के जोर-जोर से मिमियाने की आवाज सुनाई दी। जब वह दूसरे कमरे में पहुंचीं तो देखा कि तेंदुआ बकरी को दबोचे हुए है। महिला के शोर मचाने पर तेंदुए ने बकरी को छोड़ दिया। अचानक उन पर ही हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर, पेट और हाथ में गहरे जख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.