फतेहपुर, मार्च 23 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल समेत आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से तीन चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन, छह बकरियां 58 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार सोमवार भोर पहर चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, तभी कुछ लोग भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल ने अपना नाम लवलेश निषाद निवासी टीकापुर थाना लालपुर, हमीरपुर बताया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही मौके से राज निषाद मूसानगर कानपुर देहात, हमीरपुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.