फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने बताया कि इमादपुर निवासी आरती देवी ने सोमवार को तहरीर देकर बताया था कि उनकी दुकान के बाहर बंधी बकरी चोरी हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मंगलवार को पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पकड़कर बाल संरक्षण अधिकारी के सुपुर्द कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बकरी भी बरामद की है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामलों में बाल अपचारी समेत दो धराए यह भी पढ़ें- मठिया से चोरी सांड झाड़ी में मिला मृत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.