फिरोजाबाद, मार्च 29 -- शिकोहाबाद के गांव दिखतौली में किसान की बकरी चोरी कर कार में ले जाने वाले दो बकरी चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। बिहारी लाल पुत्र रामदास निवासी गांव दिखतौली की घर के पास से कार सवार दो बदमाश बकरी चोरी कर ले गए थे। मामले में पीड़ित किसान ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दिखतौली नहर पुल के पास से आरोपी कलाम पुत्र चाँद निवासी तेली पाड़ा लोहा मंढ़ी थाना लोहा मंढ़ी जिला आगरा, बंटी उर्फ सोमवीर पुत्र जगदीश निवासी देवली रोड मोहल्ला शान्ती नगर थाना सदर कोतवाली जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से किसान की बेची हुई बकरी के 4 हजार रुपये, स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...