गिरडीह, मई 16 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा रेलवे स्टेशन परिसर से बकरी चोरी कर ले जाते दो सगे भाइयों को स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह धर दबोचा और बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि स्टेशन परिसर में सुबह में बकरी घास चर रही थी। इस बीच दो लोग घास चर रही बकरी को पकड़ कर ले जाने का प्रयास करने लगे। इस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने उसे रंगे हांथों धर दबोचा और बकरी चोरी करने के आरोप में जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। बकरी चोरी करनेवाले सुदामा डोम और छोटू डोम दोनों सगे भाई भरकट्टा ओपी के द्वारपहरी पेठियाटांड़ के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने कोडरमा महेशमुंडा पैसेंजर ट्रेन से दोनों सगे भाईयों के महेशमुंडा प्लेटफार्म पर उतरने की संभावना ...