बलिया, अप्रैल 16 -- बलिया, संवाददाता। रेवती पुलिस ने दरवाजे पर बंधी बकरी को रात में चोरी कर ले जाने के तीन आरोपियों को गुरुवार को दबोच लिया। छानबीन में पुलिस नगदी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी लालबचन चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 10 अप्रैल की रात करीब 11 बजे दरवाजे पर बंधी दो बकरियों को गांव का ही आशिक, किन्नू राजभर और सहतवार थाना क्षेत्र दुधैला निवासी आजाद बिंद चुरा ले गये। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी रेवती पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि चोरी के बाद बकरियों को बेंच दिया है तथा उसके एवज में मिले पैसे को आपस में बांट लिया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 16 सौ रुपये बरामद किया है। कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.