इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- चकरनगर, संवाददाता। कस्बा चकरनगर के हनुमंतपुरा रोड पर सोमवार को दिनदहाड़े बकरी चोरी कर भाग रहे कार सवार चोरों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित कार खड्ड में पलट गई, जिसके बाद ग्रामीणों और विद्युत कर्मियों की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे रिटायर्ड वन दरोगा अवधेश यादव के पशुबाड़े से कार सवार बदमाशों ने रस्सी काटकर दो कीमती जमुनापारी बकरियां चोरी कर लीं। इसके बाद वे बकरियों को कार में डालकर उदी मार्ग की ओर भाग रहे थे। रास्ते में बरचौली गांव के लिंक मार्ग के पास विद्युत कर्मी हरेंद्र यादव और कमलेश सिंह बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध कार उनकी बाइक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो अन्य भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.