बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज में रविवार सुबह जंगल से भवानीपुर गांव पहुंचे गुस्साए टस्कर हाथी ने खेत में बकरी चरा रही वृद्धा को पटक कर रौंद डाला। बुजर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई। हमला होते ही परिजनों व ग्रामीणो ने हांका लगा, पटाखा दाग खदेड़ा। वृद्धा के शरीर पर हाथी के दांत के भी घाव मिले है। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन महकमे की टीम ने गश्त बढ़ाई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुजौली थाने के कतर्नियाघाट रेंज के जंगल से सटे भवानीपुर गांव में वृद्ध महिला कुवांरिया (80) पत्नी इतवारी रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे के करीब जंगल के किनारे खेत में बकरी चराने निकली थी। वह मुरली के खेत में बकरी चरा रही थी। इस दौरान टस्कर हाथी ने उसे दौड़ा लिया। जिसने हमला कर वृद्धा को पैरों तले रौंदकर लहूलुहान कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.