बकरी चरा रही महिला से दुराचार का प्रयास, एसपी से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद । खेत में बकरी चरा रही महिला के साथ गांव के व्यक्ति ने दुराचार का प्रयास किया। घटना की शिकायत पर थाने से कोई कार्रवाई न होने और आरोपी के धमकाने से परेशान पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक, 21 जून शाम करीब चार बजे वह खेत में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान गांव के युवक ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी से खुद को छुड़ाकर घर पहुंची। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि आरोपी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दे रहा है। वह धमकी से वह डरी-सहमी है। घर बाहर निकलने में डर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.