सीतापुर, फरवरी 12 -- बिसवां, संवाददाता। बकरी चरा रही महिला की बकरियों को बचाने को लेकर मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को देख रोने चिल्लाने लगे। पुलिस से परिजनों ने अनुरोध किया कि शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव परिजनों को सौंपा। कोतवाली बिसवां इलाके के ग्राम ईदगाहपुरवा नई बस्ती निवासिनी अनवरी पत्नी कमरुद्दीन बिसवां सीतापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट बकरियां चरा रही थी कि इसी बीच गाड़ी आने की आहट सुनाई दी। तभी रेलवे ट्रैक से बकरियां भगाने के चलते गोंडा से सीतापुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे अनवरी की मौके पर मौत हो गई। सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.