कौशाम्बी, मार्च 15 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर गांव में खेत में चर रही बकरी को हटाने पर विपक्षियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर निवासी शिवलोचन मिश्रा पुत्र स्व श्याम सुंदर ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे के करीब वह खेत में लगे नलकूप की देखरेख कर रहा था तभी उसके खेत में कुछ बकरिया चर रही थी, शिव लोचन का आरोप है कि उसने बकरी चराने से मना किया तो विपक्षी गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया, और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद भतीजा राजीव मिश्रा इलाज के लिए सीएचसी कड़ा ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने भैरोपुर गांव के हग़...