हजारीबाग, जून 22 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी पंचायत के नावाडीह टोला निवासी गोवर्धन महतो पिता स्व. जोगी महतो की सोमवार को वज्रपात से मौत हो गई। वे करीब 68 वर्ष के थे। बताया जाता है कि दोपहर बाद वे अपने बकरियों को चराने के लिए खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात से उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- बेड़ो में वज्रपात से हुई मवेशी की मौत यह भी पढ़ें- वज्रपात से मृत महिला का शव पोस्टमार्टम, सरकारी मुआवजा दिलाने का पुलिस ने दिया भरोसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...