बकरी चराने गए किशोर का पोखरे में मिला शव
आजमगढ़, जून 11 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के सीवान में मंगलवार की शाम बकरी चराने गए किशोर का शव पोखरे में मिली। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह के पसिका गांव निवासी 14 वर्षीय राज पुत्र घनश्याम क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। वह तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। मंगलवार की शाम को वह बकरी चराने के लिए गए पड़ोसी गांव अल्लीपुर गया था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घरवाले उसे तलाशते हुए पोखरी के पास पहुंचे। वहां उसके कपड़े और चप्पल पड़ा था। जानकारी होते ही गांव के लोग जुट गए। पोखरी में किशोर की तलाश शुरू की। रात करीब नौ बजे उसका शव मिला। किशोर की मौत के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.