रायबरेली, जून 3 -- सरेनी,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते पांच दिन पहले बाग में बकरी चराने गई थी। इसी बीच एक किशोर ने उसे मोबाइल फोन दिखाकर उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दस वर्षीय बच्ची बीते शनिवार को बाग में बकरी चराने गई थी। तभी वहां भैंस चरा रहे गांव के रहने वाले 15 वर्षीय अनूप पुत्र हरिशंकर ने उसे मोबाइल दिखाकर गलत नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की। किशोरी ने विरोध किया तो किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़खानी में तीन पर रिपोर्ट दर्ज बच्ची ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई तो वह बेटी को लेकर बुधवार को थाने पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर केस द...