बकरी चराने गई किशोरी लापता
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम हमीदाबाद रहीमनगर ग्रांट निवासी इन्द्रवती पत्नी जगदीश प्रसाद वर्तमान में अपने परिवार के साथ कुनैठिया स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रही हैं। 11 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री निधि बकरी चराने के लिए भट्ठे के पीछे गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 12 अप्रैल को परिजन कोतवाली गोला पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.