लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- हैदराबाद थाना व मोहम्मदी (महेशपुर) रेंज के ग्राम कोटखेरवा में खेत में बकरी चरा रही एक किशोरी पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में किशोरी घायल हो गई, जिसे परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्राम कोटखेरवा निवासी लालता प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी राज प्रभा अपने साथियों रामवती, किरण, राज, सोमा, दीपिका और मीना देवी के साथ सुनील वर्मा के खेत में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान अचानक बाघ ने एक बकरी पर हमला कर दिया। बकरी को बचाने के लिए राज प्रभा शोर मचाने लगी, तभी बाघ ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के दौरान साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर बाघ किशोरी को छोड़कर भागा । इसके बाद घायल किशोरी को उसके भाई प्रभात बाइक से तत्काल सीएचसी लेकर आया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.