गौरीगंज, जून 16 -- भेटुआ। संवाददाता मुंशीगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है।जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर निवासी 14 वर्षीय निर्मला पुत्री स्व. रामनरेश पासी रोज की तरह मंगलवार को पड़ोसी मुंशीलाल की पुत्री मधु के साथ बकरी चराने रामदैयपुर स्थित श्री रामनारायण इंटर कॉलेज के पीछे खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि सड़क किनारे प्रशांत कुमार तिवारी के खेत में लगे कटीले तार में झटका मशीन के जरिए करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इसी दौरान निर्मला तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। निर्मला के साथ गई मधु ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों को द...