बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवक को चाकू मारा
हरदोई, मई 22 -- हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम जामो में बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को गांव के तीन बच्चों के बीच बकरी चराने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर रात करीब साढ़े आठ बजे दोबारा गालीगलौज और मारपीट होने लगी। इसी दौरान झगड़े में शामिल आयुष पुत्र रामनरेश (21) निवासी ग्राम जामो को एक बाल अपचारी ने चाकू मार दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। संडीला पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.