आरा, मई 6 -- -भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव में मंगलवार की देर शाम हुई घटना -सब्जी चरने से गुस्साये किसान ने बकरी का तोड़ा पैर, तो दूसरे पक्ष ने बुजुर्ग को ही मार डाला -मुआवजे और सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने किया रोड जाम -थानाध्यक्ष के आश्वासन पर हटा जाम, संदेश चौक के पास आधा घंटे बाधित हुआ आवागमन -किसान के बेटे विनोद चौधरी के बयान पर पिता-पुत्र समेत तीन चार के खिलाफ प्राथमिकी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव में मंगलवार की शाम खेत में बकरी चराने को लेकर उपजे विवाद में एक किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी। सब्जी चरने पर बकरी का पैर तोड़ने से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से किसान को ही पीट-पीटकर मार डाला गया। मृत किसान संदेश गांव निवासी स्व. छोटन चौधरी के 60 वर्...