कुशीनगर, मार्च 14 -- पडरौना, निज संवाददाता।कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर में शुक्रवार की देर शाम बकरी चराने को लेकर मनबढो ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी कसया के डॉक्टरों ने उसकी हालत नाज़ुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी सुंदर गोंड पुत्र रमेश शाम को गन्ना का खेत देखने गया था। कुछ युवक उसके खेत में बकरी चरा रहे थे। मना करने पर सुंदर पर हमला कर दिया। सुंदर का आरोप है कि एक मनबढ़ ने सहयोगियों के साथ चाकू से जानलेवा हमला दिया है। मौके पहुंचे लोगों ने उसे इलाज के लिए कसया सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह ने बताया कि युवक के सीने पर नुकिले चीज स...