बकरी चराने के विवाद में किशोर को पीटा
बक्सर, अप्रैल 11 -- सिमरी। थाना क्षेत्र के सहियार गांव निवासी छोटू नट के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां गीता देवी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोप है कि शुक्रवार को उसका बेटा छोटू बगीचा में बकरी चराने गया था। इसी बीच बकरियां चरते-चरते गांव के ही अभय ठाकुर के खेत में चली गई। खेत में बकरी को देख अभय ठाकुर व तिलेश्वर ठाकुर आग बबूला हो गए। दोनों ने महिला के बेटे को लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.