गाजीपुर, मार्च 4 -- गाजीपुर (सादात)। सादात से माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम कटयां के पास किलोमीटर संख्या 111/21 पर बुधवार को सवास गांव निवासी 60 वर्षीय पुदीना राजभर पुत्र स्व. शिवपूजन राजभर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा रेल पटरी किनारे बकरी चराते समय है सीतामढ़ी से आनंद विहार को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस से हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सादात पुलिस ने घटनास्थल को सैदपुर कोतवाली का बताया। एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सैदपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है। मृतक को कोई संतान नहीं होने के कारण वह अपने भाई के पुत्र विवेक को गोद लिए थे। हादसे की जानकारी पाकर उनकी पत्नी सुभावती देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.