इटावा औरैया, मार्च 28 -- ग्राम नगला शिवू निवासी रोशनी देवी पत्नी ओमवीर ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 26 मार्च की शाम करीब 5 बजे उसकी बकरी पड़ोसी संजीव की जगह में चली गई थी। इसपर संजीव बकरी को डंडे से मारने लगा। विरोध करने पर संजीव, राजू व राजू की पत्नी संगीता ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। आरोप है कि हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार हेतु भेजा साथ ही पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.