बकरी घुसने के विवाद में महिला और उसकी बेटी को पीटा
सीतापुर, जून 14 -- सीतापुर, संवाददाता। सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम सुमरावां में बकरी के दरवाजे पर जाने की मामूली बात पर पड़ोसी ने महिला और उसकी बेटी के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित महिला ने सकरन थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सुमरावां निवासी सइफुन निशा पत्नी मुस्तकीम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव के ही उस्मान ने दरवाजे पर बकरी जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने विरोध किया, तो उस्मान ने उसे लात-घूंसों से पीट दिया। बीच-बचाव करने आई महिला की बेटी किस्मतुन को भी आरोपी ने पीटा। शोर सुनकर जब गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला ने आरोपी की दबंगई के चलते परिवार को लगातार जान-माल का खतरा बताया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.