प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- उदयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दलापट्टी निवासी मूल चंद्र वर्मा पुत्र राम खेलावन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अज्ञात बोलेरो गाड़ी से लोग आए और दरवाजे पर बंधी उसकी दोनों बकरी खोल कर उठा लिए। देखते ही देखते काफी दूर निकल चुके थे। उदयपुर थाना प्रभारी मोहम्मद आफताभ आलम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.