सीवान, जनवरी 3 -- मैरवा, एक संवाददाता। बकरी खरीदने गए युवक की बेरहमी से पिटाई और रूपए छीनने का आरोप पुलिस पर लगाया है। पीड़ित मैरवा के मिसकरही गांव के मुमताज आलम है। उसने मैरवा थाने की पुलिस पर बेरहमी से पीटने के बाद रुपये की छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है, जहां व्यापार के सिलसिले में बकरी खरीदने गये एक युवक ने झूठे आरोप में बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव की है। इस मामले को लेकर ऐपवा के सोहिला गुप्ता ने इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार से पुलिस के रवैये के खिलाफ शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कारवायी करने की मांग की है। पीड़ित मुमताज ने कहा है कि चार दिन पूर्व डोमडिह गांव में अपने व्यापार के लिए बकरी खरीदने गया था। बकरी चोरी होने के संदेह पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया।उसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.