बकरी को लेकर सिर फुटौव्वल, पांच जख्मी
कौशाम्बी, जून 1 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दरियापुर जीता गांव में बकरी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पांच लोगों को चोटें आई हैं। हलका दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम थाने पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 30 मई को झगड़े की सूचना पर वह आरक्षी जय सिंह आदि के साथ दरियापुर जीता गांव पहुंचे। वहां पता चला कि विमला देवी की बकरी पड़ोसन मीना देवी के घर चली गई थी। इसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे। मारपीट में एक तरफ से विमला देवी और उसके बेटे इंद्रजीत को चोटें आईं। जबकि, दूसरी तरफ से मीना देवी, उसके पति जयचंद व पुत्र आदेश जख्मी हुए। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों की मदद से पुलिस कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। साथ ही एंबुलेंस की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.