सहरसा, मार्च 17 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र के चानन पंचायत स्थित हनुमान टोला में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी, डंडे और लात-घूसे चले, जिसमें प्रथम पक्ष की ललिता देवी सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज स्थानीय क्लीनिक में कराया गया। बताया जाता है कि ललिता देवी को सिर में गंभीर चोट लगी है। परिजनों ने उन्हें पहले सदर अस्पताल खगड़िया ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ललिता देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि महेश महतो, चंद्रा देवी, सुलेंद्र महतो, वीणा देवी, माला देवी, बलराम कुमार सहित अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और सि...