बकरी को बचाने में करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत
कानपुर, मार्च 18 -- सरसौल। महाराजपुर के पुरवामीर में शाइन सिटी कंपनी में बकरी को बचाने के चक्कर मे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर करंट की चपेट में आई बकरी को डंडा लेकर बचाने पहुंचा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुरवामीर निवासी 50 वर्षीय मजदूर सुरजन कोरी बुधवार दोपहर हाईवे किनारे बने शाइन सिटी के कार्यालय के बगल में बकरियां चराने गए थे। इस दौरान बिजली के तार से जुड़े लोहे के तार में उतरे करंट की चपेट में बकरी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में सुरजन डंडा लेकर पहुंचे तो वे भी चपेट में आ गए। बुरी तरह झुलसे सुरजन की मौत हो गई। गुस्साए क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पूरी तरह झुका एक पोल इमारत के सहारे टिका है, जिससे तार झूल रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली का पोल ठीक न होने की वज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.