सुल्तानपुर, मई 27 -- भदैंया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के महेशुआ गांव में चार दिन एक महिला की हुई पिटाई मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच-पडताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महेशुआ गांव निवासी शकुन्तला पत्नी श्रवण कुमार ने अपने घर के पीछे कई प्रकार के पेड़ पौधों का रोपण किया है। आरोप है कि 24 मई को गांव के तासिब खान सुत वाहिद खान की बकरी पेड़ों को खा रही थी। शकुंतला ने तासिब को उलाहना दिया तो उन्हें नागवार गुजरा। आरोप है कि, बकरी स्वामी ने पीडिता को जमकर मारापीटा। जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। देहात कोतवाल अखंड देव मिश्रा ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.