मुंगेर, अप्रैल 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के मुलुकटांड़ में बकरी को खाने में जहर देकर मार देने को लेकर पीड़िता ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में मुलुकटांड़ निवासी ललिता देवी ने बताया कि मेरी बकरी चर रही थी तभी बेलचन यादव ने खाना में जहर मिलाकर मेरी बकरी को खिला दिया। जहर मिला खाना खाने के बाद बकरी की मौत हो गई। आवेदन देकर बकरी को जहर देकर मारने मामले में बेलचन यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर हवेली खड़गपुर पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बकरी को जहर देकर मारने मामले में थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की लगाई गुहार यह भी पढ़ें- मेमना खेत में जाने पर की मारपीट यह भी पढ़ें- चाचा...