चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा खुर्द निवासी चुनुवा को बकरी के विवाद दौरान लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। उसे सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया गया है। बताते हैं कि बकरी दरवाजे के पास चली जाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद दोबारा फिर विवाद हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...