जौनपुर, मई 3 -- मछलीशहर। नगर के कजियाना मोहल्ले में बकरी के मुंह पर टेप चिपकाने से उसकी मौत का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी विक्कन पत्नी मुमताज ने अपनी बकरी और दो ममनों को शाम करीब चार बजे चरने के लिए छोड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले के कल्लू और गोलू ने बकरी को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने बकरी बेचने के उद्देश्य से उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और उसे पास के एक हाते में खड़ी कार में बंद कर दी, जिससे दम घुटने से बकरी की मौत हो गई। मुमताज ने कोतवाली में इसकी सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीओ प्रतिमा वर्मा से गुहार लगाई। तब जाकर दोनों पर केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.