हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 28 -- बकरी के बाल से पुलिस को मिला अहम सुराग मिला और कातिल दबोचा गया। मासूम छात्रा की हत्या के बाद कातिल ने पुलिस को भरमाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सटीक जांच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पटना सिटी बाइपास थाना क्षेत्र के जल्ला महावीर मंदिर के पास संकरी गली में रहनेवाली 10 वर्षीय छात्रा रौशनी के हत्यारे तक पुलिस के पहुंचने की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। रौशनी का शव गुरुवार की सुबह कचरे की ढेर के पास कंबल में लिपटा मिला था। मामले में परिजनों ने किसी पर हत्या का शक भी जाहिर नहीं किया। लिहाजा पुलिस को ही जांच की दिशा तय करनी थी। तभी पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा, जिसने कातिल तक उसे पहुंचा दिया। बच्ची का शव जिस कंबल में लपेटकर फेंका गया था उसमें बकरी के बाल सटे थे। पुलिस पदाधिकारियों को अंदेशा हुआ कि शायद...