देवरिया, अप्रैल 24 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी क्षेत्र के रामनगर गांव के छोटी रैश्री टोला में बकरी के बच्चे को लेकर हुए मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज की है। छोटी रैश्री गांव की रहने वाली पिताम्बर देवी पत्नी स्व.रामबचन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कही है कि 19 अप्रैल को बकरी के बच्चे को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। उसी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोग उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज के साथ ही उनकी बेटी रेनू को मारने पीटने लगे।रेनू जब जान बचाकर घर के अन्दर भाग गई तो दूसरे पक्ष के लोग घर में घुसकर मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पर इन्द्रावती, रूबी व रोहित को भी मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने गांव के ही कतवारू, भुटेली, च्द्रिरका व पंकज के विरुद्ध मु...