बकरी के फसल चरने को लेकर विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल
दुमका, अगस्त 31 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के चंद्रदीप गांव में रविवार को खेत में लगी फसल को बकरी द्वारा चरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोगों के आंशिक व गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार चंद्रदीप गांव निवासी शंभू ततवा की बकरी सुरेश ततवा के खेत में घुस गई और वहां लगी फसल को चरने लगी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए。 यह भी पढ़ें- Purnia News: भू-विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया पर भी आरोपघायल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.