बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- बकरीपालन के गुर सीखने 45 किसानों का दल पटना रवाना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समेकित कृषि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के 45 किसानों के दल को पांच दिवसीय बकरीपालन का प्रशिक्षण लेने पटना रवाना किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि खेती के साथ बकरीपालन, गौ पालन सहित अन्य सहायक कृषि गतिविधियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। किसानों के दल में जिले के तीन प्रखंडों चेवाड़ा, अरियरी और घाटकोसुम्भा के किसान शामिल हैं। किसानों के दल का नेतृत्व चेवाड़ा प्रखंड के एटीएम सूरज कुमार एवं घाटकोसुम्भा प्रखंड के एटीएम सोनू कुमार कर रहे हैं। मौके पर आत्मा की प्रखंड पदाधिकारी चांदनी कुमारी व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.